tourist places in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के कुछ ऐसे अद्भुत पर्यटक स्थल , जो है इस पूरी दुनिया में खास

Tour and Travels

हमारे देश में बहुत ही कम लोग होंगे जो कुरुक्षेत्र के बारे में नहीं जानते होंगे चाहे व्यक्ति कोई भी धर्म का हो। वह हरियाणा के इस शहर कुरुक्षेत्र के बारे में जरूर जानता है। कुरुक्षेत्र को दानवीर कर्ण की नगरी भी कहा जाता हैं। कुरुक्षेत्र एक बहुत ही प्रसिद्ध शहर है क्योंकि इस दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध महाभारत भी कुरुक्षेत्र की भूमि पर ही हुई थी हिंदू धर्म के लोगों के लिए तो यह स्थान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि महाभारत काल के द्वारा हुई हर एक घटना को कुरुक्षेत्र की भूमि पर साक्षात महसूस किया जा सकता है महाभारत में जितने भी पात्र थे वह सभी कुरुक्षेत्र से जुड़े हुए हैं। आज के समय में कुरुक्षेत्र शहर में बहुत अच्छे-अच्छे पर्यटक स्थल हैं यह सभी पर्यटक स्थल काल्पनिक नहीं हैं। इन सभी पर्यटक स्थलों को महाभारत के आधार पर ही बनाया गया है और सभी पर्यटक स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। कुरुक्षेत्र शहर में कुछ अनोखे पर्यटक स्थल हैं जिनकी वजह से कुरुक्षेत्र भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी जाना जाता हैं। आज हम आपको कुरुक्षेत्र के अनोखे पर्यटक स्थलों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसके पश्चात आप भी Tourist Places in Kurukshetra In Hindi पर अवश्य घूमना चाहेंगे। अब आगे हम Visiting Places in Kurukshetra In Hindi तथा Tourist Places in Kurukshetra In Hindi इसी के साथ-साथ हम आपको Kurukshetra Places to Visit In Hindi के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे इसलिए पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिएगा।

हरियाणामेंबसेकुरुक्षेत्रकेप्राचीनपर्यटकस्थल – Tourist Places in Kurukshetra In Hindi ?

अब हम आपको कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप सभी पर्यटक स्थलों के बारे में ध्यान पूर्वक पढिएगा , तभी आपको हर एक पर्यटक स्थल के बारे में पता चलेगा।

1. ब्रह्मसरोवर ( Brahmasarovar )

visiting places in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के प्राचीन स्थलों में सबसे पहले ब्रह्मसरोवर का नाम आता है ब्रह्मसरोवर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ हैं। ब्रह्मसरोवर एक बेहद ही सुंदर झील है जो चारों तरफ से काफी आकर्षक मंदिरों से गिरी हुई हैं। इस झील में अक्सर लोग मंदिरों में जाने से पहले स्नान करते हैं और जब वह झील में स्नान करते हैं तो फिर वें बिल्कुल पवित्र हो जाते हैं। ब्रह्मसरोवर का इतिहास बहुत पुराना है हिंदू धर्म के वेद पुराणों में भी ब्रह्मसरोवर का जिक्र मिलता हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि महाभारत के दौरान बहुत से योद्धा यहां पर स्नान किया करते थे उन्होंने ही इस स्थान पर स्नान करने के लिए इस सरोवर का निर्माण किया था। इस सरोवर को देखने के लिए लोग भारत के कोने-कोने में से आते हैं कुरुक्षेत्र तो है ही एक ऐसा स्थान जहां पर दुनिया के कोने कोने में से लोग आना पसंद करते हैं। अगर आपको कभी Tourist Places in Kurukshetra In Hindi पर जाने का मौका मिले तो ब्रह्मसरोवर पर जाना मत भूलिएगा।

2. ज्योतिसर ( Jyotisar )

kurukshetra places to visit

ज्योतिसर कुरुक्षेत्र से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर परवाह रोड पर स्थित हैं। ज्योतिसर ही वह स्थान है। जहां पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान देने से उपरांत अपने दिव्य स्वरूप का दर्शन कराया था। ज्योतिसर पर वह बरगद का पेड़ आज भी स्थित है जो अर्जुन को गीता का ज्ञान देते समय इस बात का गवाह था कि अर्जुन को श्री कृष्ण के द्वारा गीता का उपदेश दिया गया हैं। इसी स्थान पर लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। हिंदू धर्म में यह स्थान बहुत ही मान्यता रखता है क्योंकि महाभारत और श्रीकृष्ण दोनों ही हिंदू धर्म का मुख्य हिस्सा है इसलिए यहां हमेशा ही लोगों की भीड़ देखने को मिलती हैं। इस स्थान पर एक बहुत बड़ी मूर्ति बनाई गई है जिसमें रथ पर सवार श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं। यह मूर्ति इतनी ज्यादा आकर्षक है कि इस मूर्ति को देख कर ऐसा लगता है कि मानो यहां पर श्री कृष्ण हमारे सामने ही अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं। यह स्थान भी Visiting Places in Kurukshetra In Hindi का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

3. स्थानेश्वरमहादेवमंदिर ( Sthaneshwar Mahadev Temple )

visiting places in kurukshetra

स्थानेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण भी महाभारत के समय ही किया गया था यहां पर जो महादेव की मूर्ति स्थित है उसको पांडवों के द्वारा ही स्थापित किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर पांडवों के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की जाती थी और जब भी पांडव युद्ध में जाते थे तो युद्ध में जाने से पहले वह भगवान शिव का आशीर्वाद लेते थे। इस मंदिर को लेकर आसपास के दूसरे राज्यों के भी लोगों में बड़ी श्रद्धा हैं। क्योंकि इस मंदिर में महादेव के दर्शन कर लेने के पश्चात सभी लोगों के दुख दर्द दूर हो जाते हैं यह मंदिर बेहद ही आकर्षक है जो कि चारों तरफ से पेड़ पौधों और झील से ढका हुआ है। यहां पर झील के बीचो-बीच भगवान शिव की मूर्ति भी मौजूद है जिसे देखकर दूर से ही भक्त इसकी और आकर्षित हो जाते हैं।

4. शेखचिल्लीकामकबरा ( Sheikh Chilli’s Tomb )

kurukshetra places to visit

जो भी पर्यटक Tourist Places in Kurukshetra In Hindi पर घूमने के लिए आते हैं, तो वें शेखचिल्ली के मकबरे में जरूर जाते हैं शेख चिल्ली का मकबरा कुरुक्षेत्र के पर्यटक स्थलों में अहम स्थान रखता हैं। शेख चिल्ली का मकबरा कोई आम मकबरा नहीं हैं इस मकबरे में इतनी अच्छी नक्काशी बनाई गई है जो पर्यटकों को दूर से ही अपनी और आकर्षित कर लेती है। शेख चिल्ली का मकबरा काफी प्राचीन मकबरा है मगर बाद में इसका नवीनीकरण करवाया गया।

5. राजाहर्षवर्धनकाटीला ( King Harshavardhana’s Mound )

visiting places in kurukshetra

कुरुक्षेत्र शहर में ही राजा हर्षवर्धन का टीला भी मौजूद है राजा हर्षवर्धन ने सातवीं शताब्दी के दौरान भारत पर शासन किया था उसी के दौरान यह हर्षवर्धन का टीला स्थापित किया गया था। यह स्थान लगभग 1 किलोमीटर लंबा है और जब बहुत से लोगों के द्वारा इस स्थान पर खुदाई की गई तो उस खुदाई में राजा हर्षवर्धन जी से संबंधित बहुत सी ऐसी चीजें मिली हैं जो उनके शासनकाल को दर्शाती हैं। हमारे भारत के इतिहास में राजा हर्षवर्धन जी का अहम योगदान रहा हैं। इसीलिए Kurukshetra Places to Visit In Hindi पर घूमने आने वाले पर्यटक राजा हर्षवर्धन के टीले पर भी घूमने जरूर आते हैं।

5. भद्रकालीमंदिर ( Bhadrakali Temple )

tourist places in kurukshetra

यह भद्रकाली मंदिर कोई आम मंदिर नहीं है यह वही स्थान है जहां पर सती माता का टखना गिरा था। इस मंदिर को लेकर लोगों के मन में काफी श्रद्धा भाव हैं। क्योंकि यह मंदिर सती माता से जुड़ा हुआ है इसीलिए भारत के कोने कोने में से भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। कुरुक्षेत्र में स्थित माता भद्रकाली का यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मंदिर है इसीलिए यहां पर हमेशा ही भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अतिरिक्त अगर किसी अन्य देश में हिंदू धर्म के लोग रहते हैं तो वह भी एक बार इस मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं, क्योंकि सच्चे मन से माता के दर्शन करने वाले व्यक्तियों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। खास तौर पर जो पर्यटक अपने परिवार वालों के साथ Kurukshetra Places to Visit In Hindi पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो वें भद्रकाली मंदिर में माता के दर्शन करने जरूर जाएं।

6. पैनोरमाऔरविज्ञानकेंद्र ( Panorama and Science Center )

kurukshetra places to visit

पैनोरमा तथा विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र में पर्यटकों के लिए मुख्य स्थल है इसी के साथ-साथ यह स्थान पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है।इस स्थान पर आपको अलग-अलग तरह की चीजें देखने को मिलती हैं जो कि विज्ञान से संबंधित हैं। इसीलिए विज्ञान में रुचि रखने वाले व्यक्ति और छात्र अक्सर यहां पर आते रहते हैं। यह स्थान 2 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है जो कि कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास में ही स्थित हैं। यहां पर बच्चों के लिए कुछ विशेष क्षेत्र भी उपलब्ध हैं जहां पर बच्चे सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आ सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों के साथ Tourist Places in Kurukshetra In Hindi पर घूमने के लिए आ रहे हैं, तो इस स्थान पर तो भूलकर भी जाना ना भूलें। क्योंकि यह स्थान आपके बच्चों के लिए काफी आकर्षक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *