places to visit in bokaro

झारखंड के खूबसूरत शहरों में है बोकारो,जानिए कौन कौन से दर्शनीय स्थल पर्यटकों के लिए

Tour and Travels

जब किसी राज्य के साफ-सुथरे होने का जिक्र किया जाता है, तो इनमें बुकारो जिला झारखंड राज्य का नाम आता है ।यह जिला खूबसूरती के मामले में भी जाना जाता है। इससे बोकारो स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। भारत के सबसे बड़े इस्पात उद्योग केंद्र यहीं पर स्थित है। आज के ब्लॉग में आपको (visiting place in bokaro)की जानकारी शेयर की जाएगी।

बोकारो जिला के उत्तर में धनबाद, गिरिडीह,

हजारीबाग ,पूर्व में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से और धनबाद जिला ,दक्षिण में पुरलिया जिला और पश्चिम में रामगढ़ जिला स्थित है ।पहले इसे माराफारी  के नाम से जानते थे।

आज बोकारो इस्पात उद्योग केंद्र भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।बोकारो इस्पात उद्योग स्थापित होने का एक कारण यहां लौह अयस्क कोयला,मैगनीज,बिजली ,पानी ,सुलभ तरीके से उपलब्ध हो जाते हैं ।इस्पात उद्योग को देखने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से पर्यटक भ्रमण करने आते हैं।

|

बोकारो जिला बहुत सारे पर्यटक स्थल स्थित है। जहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं।बोकारो के मुख्य पर्यटक  स्थलों(Visiting place in bokaro )के नाम नीचे दिए गए उससे जुड़ी जानकारी भी साथ में दी गई है।

बोकारो के दर्शनीय पर्यटक स्थल -visiting place in bokaro

 

राम मंदिर पर्यटक की पसंदीदा जगह (bokaro tourist place)

बोकारो का राम मंदिर एक दर्शनीस्थल पर्यटकों के लिए एक अच्छा पर्यटक स्थल है ।यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से लोग इस स्थान पर घूमने आते हैं।वही इस मंदिर में किफायती दर पर शादी भी करवाई जाती है।यही वजह है कि यहां दिन के समय काफी भीड़भाड़ रहती है। यहां खाने-पीने और अन्य सामानों के लिए दूर-दूर तक स्टाल लगे रहते हैं।इस मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम की मूर्ति के अतिरिक्त अन्य देवता हनुमान जी, मां काली ,राधा कृष्ण आदि की मंदिर स्थापित है। दर्शनार्थियों का यहां ताता लगा रहता है। यह मंदिर बोकारो की नामी-गिरामी मंदिरों में से एक है।

जगन्नाथ मंदिर (bokaro tourist place)

जगन्नाथ मंदिर बोकारो के सेक्टर 4 में स्थित है जो कि जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान के एकदम सामने और इसके ठीक विपरीत में स्थित है। यह मंदिर मार्बल से निर्मित होने के कारण एकदम सफेद और देखने में आकर्षक लगता है।इसकी बाउंड्री में एक तालाब है, जो चारों ओर से घिरा हुआ है। तालाब के चारों ओर बैठने के निवास स्थान है ।पर्यटकों की दृष्टि से यह स्थान काफी खूबसूरत है ।यहां पर लोगों को एक अलग सी आनंद और शांति मिलती है।

अय्यप्पा मंदिर( bokaro tourist place)

अप्पा मंदिर बोकारो का एक प्रसिद्ध मंदिरों में से आता है। जो बेकारो सेक्टर 5 में है। यह मंदिर भगवान अय्यप्पा के लिए जाना जाता है। यह मंदिर एक ऐसा  दर्शनीय स्थल है जहां पर आने पर लोगो को काफी  सुखद अनुभव और शांति प्राप्त होती है। देशभर के टूरिस्ट यहां पर दर्शन के लिए प्रतिवर्ष आते हैं।

गरगा बांध लाखो की तादात में आते है पर्यटक ( bokaro tourist place)

यह बांध गरगा नदी पर निर्मित किया गया है जो कि दामोदर नदी की सहायक नदी मानी गई है। यह बांध सैलानियों को काफी आकर्षक लगता है ।पर्यटक यहां पर लाखों की तादात में सैर सपाटा और पिकनिक करने के उद्देश्य आते हैं। यह शहर (bokaro tourist place)तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर बसा है ।यह बांध स्टील प्लांट और शहर के लोगों को पानी और बिजली मुहैया कराता है। इसके चारों ओर हरियाली ही हरियाली है ।जिस कारण से लोगों को काफी आनंद आता है।

तेनुघाट बांध (bokaro tourist place)

यह बांध 1978 ईस्वी में दामोदर घाटी निगम के निर्माण  के लिए दामोदर नदी पर बनाया गया है। इसी के कारण तेनुघाट के पश्चिम में काफी जलाशय का निर्माण हो सका है। यह बांध बोकारो जिले के पेटवार ब्लॉक के तनु घाट में स्थित है। यह पिकनिक मनाने की जगह के रूप में जाना जाता है।

तेनुघाट बांध बोकारो पिकनिक स्पॉट(visiting place in bokaro)

यह स्थान विशेष रूप से प्रसिद्ध है ।लोग यहां पर मुख्य तौर पर प्राकृतिक दृश्य को देखने के साथ ही पिकनिक मनाने के लिए दूरदराज से आते हैं ।बांध पर आकर लोगों को प्राकृतिक  और सुहाना दृश्य को देखकर काफी आनंदित होते हैं।

बोकारो स्टील प्लांट (bokaro tourist place)

बोकारो एशिया का जाना माना इस्पात उद्योग केंद्र है। इसकी स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा की गई थी ।यही वजह है कि आज बोकारो शहर अपने आप में एक सबसे खूबसूरत शहर के रूप से जाना जाता है।इस प्लांट के साथ-साथ इस शहर में पर्यटन का हर वर्ष लाखों की संख्या में आना जाना रहता है।

सिटी पार्क (visiting place in bokaro)

बोकारो में घूमने फिरने की जगह की माने तो बोकारो सिटी पार्क है। जो कि सैलानियों का केंद्र स्थल है ।बोकारो सिटी पार्क शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह सिटी पार्क विशाल कृत्रिम झील के किनारे होने की वजह से बेहद सुहावना और हरा भरा नजर आता है। इस पार्क में तीन आर्टिफिशियल द्वीप और एक संगीत फव्वारा भी निर्मित किया गया है। जो लोगों को देखने में काफी रोमांचक लगता है।

सिटी पार्क में टॉय ट्रेन के अलावा सैलानियों के मनोरंजन के लिए कई आयोजन किया गया है। यहां आस-पास आपको खाने पीने के कई स्टॉल और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। जिससे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर कुछ समय के लिए बेहतर महसूस कर सकते हैं।

लुगुबरु घंटाबाड़ी (bokaro tourist place)

लुगुबरु घंटाबाड़ी झारखण्ड के बोकारो जिले के ललपनिया के पास स्थित है यह आदिवासियों के समूह यानी संथालियों के धार्मिक स्थल के रूप में जाना चाहता है यह गोमिया ब्लॉक से लगभग 16 किलोमीटर की महज दूरी पर स्थित है।लुगुबरु घंटाबाड़ी धर्म घट में संथाल आदिवासी समुदाय के लोग अपने आराध्य देवता लुगुबरु की पूजा की पूजा अर्चना करते हैं।

|

लुगु पहाड़ी झारखंड की दूसरी सबसे बड़ी पहाड़ी की श्रृंखला में आती है।जहां दरबारी चटानी लुगुबरु की गुफा में रखे देवी की पूजा करने हेतु बिहार ,बंगाल छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा के अलावा देश-विदेश से लोग भी आते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संथालियों का यहां जमावड़ा होता है।और यहां मेले भी लगाए जाते हैं ।लुगुबरु घंटाबाड़ी में एक झरना है।जिसको सीता के झरना के नाम से भी जाना जाता है। इसका पानी बेहद साफ और निर्मल है। यह जल तकरीबन 60 फीट की ऊंचाई से यहां गिरता है। इसके सामने ही एक गुफा भी है।यहां का दृश्य पूरी तरह से प्राकृतिक है ।लगभग लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग इस दर्शनीय स्थल पर भ्रमण करने आते हैं।

जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान(visiting place in bokaro)

इस जैविक उद्यान का निर्माण बोकारो के सेक्टर 5 में और जगन्नाथ मंदिर के तकरीबन 1980 के आस पास स्थापित किया गया था ,लेकिन इसका विस्तार और संशोधन लगभग 1980 में किया गया था ।यह बोकारो के चिड़ियाघर के नाम से भी प्रचलित है ।एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान झारखंड का सबसे बड़े चिड़ियाघर में से एक है। इस स्थान पर दुर्लभ प्रजाति के जीव -जंतु ,पशु और पौधे देखने को मिल जाएंगे जो कि आप को रोमांचित करते हैं।

जवाहर नेहरू जैविक उद्यान वास्तविकता में सभी वर्ग के लोगों को देखने की जगह और आकर्षण का केंद्र बिंदु है ।इस उद्यान में लगभग आपको हर प्रजाति की दुर्लभ चिड़िया ,पशु और पौधे मिलेंगे। यहां पर एक एक्वेरियम भी है ,जो कि सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां पर टॉय ट्रेन मानव निर्मित झील और नौकायान की भी सुविधा दी गई है।इस प्रकार से जैविक उद्यान बोकारो(visiting place in bokaro)का मुख्य पर्यटक स्थल के अंतर्गत आता है ।

बोकारो सिटी सेंटर (bokaro tourist place)

बोकारो सिटी सेंटर झारखंड बोकारो जिले सेक्टर 4 स्थित है ।जो जिले के शॉपिंग सेंटर के लिए मशहूर है। बोकारो शॉपिंग सेंटर में पर्यटकों के लिए मार्केटिंग के लिए लगभग सभी प्रकार के समान मुहैया होते हैं। यहां की गाड़ी के शोरूम से लेकर हर प्रकार की दुकानें खाने-पीने के खाद्य पदार्थ के स्टॉल और रेस्टोरेंट के उपलब्ध है।इसके अलावा यहां आपको सभी प्रकार की बैंक और बैंक के एटीएम उपयोग करने के लिए मिल जाएंगे। एजुकेशन के लिए यहां पर स्टूडेंट हॉस्टल भी मौजूद होते है।गाड़ी के पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है मार्केटिंग के लिए आए हुए लोगों की यहां भीड़ भाड़ अक्सर देखने को मिलती है।

श्री श्री कलिका महारानी मंदिर –(visiting place in bokaro)

श्री श्री कालिका महारानी मंदिर झारखंड में बोकारो जिले के मिनीटाउनशिप चांस के भीतर काली का बिहार में स्थित है। यह हिंदू मंदिर झारखंड में बहुत प्रसिद्ध है ।इस मंदिर की आराध्य देवी काली मां है। यह मंदिर लगभग आधा एकड़ में निर्मित है।मां देवी के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन यहां भीड़ इकट्ठी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *