missed period but not pregnant reasons

पीरियड मिस होने का कारण सिर्फ प्रग्नैंसी ही नहीं होती

Trending

बहुत-सी महिलाओं के Periods Miss मिस होते हैं इसी की वजह से वह अक्सर इस दुविधा में पड़ जाती हैं कि वह गर्भवती हैं, लेकिन हम आपको बता देंगे कि यदि किसी महिला के पीरियड मिस हो रहे हैं तो उसका कारण गर्भवती होना ही नहीं होता, Periods Miss होने के अनेकों कारण होते हैं। अगर महिला के शरीर में कोई कमी ना है तो भी उसके पीरियड मिस हो सकते हैं। अगर महिला को ज्यादा तनाव रहता है या फिर कोई महिला गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल ज्यादा करती है या फिर अगर कोई महिला ज्यादा ही मोटी है तो इस प्रकार की महिलाओं को भी पीरियड्स मिस हो जाने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसके अतिरिक्त जब महिलाओं के शरीर में Hormones में बदलाव आते हैं तो Hormones में बदलाव आने के कारण भी महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके अतिरिक्त भी बहुत से कारण होते हैं जो कि हम आगे आपको बताएंगे ।

महिलाओं में पीरियड मिस होने के कारण

अत्यधिक तनाव

जो महिलाएं अत्यधिक तनाव में रहती हैं तो उन महिलाओं को भी पीरियड मिस होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि जब महिलाएं अत्यधिक तनाव में रहती हैं तो उनके शरीर में Estrogen तथा Cortisol नामक हार्मोन रिलीज होते हैं और जब यह हार्मोन रिलीज होते हैं तो यह  महिलाओं के पीरियड्स को अनियमित कर देते हैं  इसलिए महिलाओं को  अत्यधिक तनाव से भी बचना चाहिए

ज्यादा मोटापा

जिन महिलाओं के शरीर का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है तो उन महिलाओं के पीरियड्स भी अनियमित रहने लगते हैं, क्योंकि मोटापे के कारण महिलाओं के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है और इसी के साथ-साथ महिलाओं के शरीर का पूरा सिस्टम मोटापा अधिक होने के कारण अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसीलिए ज्यादा मोटी महिलाओं को पीरियड मिस होने की समस्या होती हैं।

एक्सरसाइज अधिक करना

आज के समय में महिलाओं में पीरियड मिस होने का सबसे बड़ा कारण अधिक एक्सरसाइज भी करना भी है। ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर को लेकर काफी सीरियस रहती है, इसीलिए ज्यादातर महिलाएं एक्सरसाइज की तरह काफी बड़ा ध्यान देती हैं और एक्सरसाइज भी महिलाएं अलग-अलग प्रकार की करती हैं और वह जिम जाकर काफी वजन भी उठाती हैं। महिलाओं में पीरियड मिस होने का कारण Weight Lifting भी माना गया है। एक शोध के मुताबिक यह पता चला है कि जो महिलाएं Weight Lifting ज्यादा करती हैं उन्हें भी पीरियड मिस होने की काफी समस्या होती है। इसलिए महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वह कुछ इतनी ही एक्सरसाइज करें जिससे कि वह है बिल्कुल फिट रह सकें ।

बेकार जीवन शैली

जिन महिलाओं की जीवन शैली काफी बेकार होती है उनमें भी इस प्रकार की समस्या देखी जाती है। आज के समय में बहुत सी महिलाएं धूम्रपान या शराब का सेवन भी करती हैं या फिर किसी और प्रकार का भी नशा करती हैं इसी वजह से महिलाओं में पीरियड मिस होने की समस्या देखी गई है इसलिए आप इन चीजों से दूर रहे तो बेहतर होगा।

थॉयराइड की समस्या

समय में थायराइड की बीमारी काफी आम बीमारी है जो कि ज्यादातर महिलाओं में पाई जाने लगी है। थायराइड की बीमारी है। आजकल काफी कम उम्र की महिलाओं में भी देखी जाने लगी है और यदि किसी महिला को थायराइड की बीमारी है तो उस महिला को भी पीरियड मिस होने की समस्या होने लगती है, इसीलिए आपको अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए और यदि आपका थायराइड बढ़ा हुआ है तो आपको उस को नियंत्रित करना होगा तभी आप को इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

बढ़ती उम्र भी है एक वजह

पीरियड मिस होने की समस्या महिलाओं को बढ़ती उम्र के कारण भी हो सकती है क्योंकि महिलाओं की एक उम्र होती है जिसके पश्चात होने पीरियड आना बंद हो जाते हैं या फिर उनके पीरियड मिस होने शुरू हो जाते हैं। इसीलिए आपको अपनी उम्र को भी ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए यदि आपको बढ़ती उम्र की वजह से पीरियड्स मिस होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं, तो इस समस्या को लेकर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *