is oral sex safe during pregnancy in hindi

क्या गर्भवास्था के दौरान सेक्स करना सही है?, जानें डॉक्टर्स की राय!

Trending

गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो उसका बुरा असर उनके शरीर तथा बच्चे पर भी पड़ सकता हैं। इसीलिए  गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए  ऐसा भी हो सकता है कि गर्भावस्था में शारीरिक संबंध बनाने से आपके बच्चे को कोई नुकसान हो जाए वैसे तो डॉक्टर्स का यह कहना है कि, जब महिलाएं गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था के दौरान उनका शारीरिक संबंध बनाने का काफी ज्यादा मन करता है और उनकी यौन इच्छा भी पहले की अपेक्षा गर्भावस्था के दौरान काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसीलिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से पहले कई बार सोचना चाहिए

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं का गर्भपात भी हो सकता है, इसीलिए उन्हें इस चीज का काफी खास खयाल रखना पड़ता है बहुत-सी महिलाओं के मन में यह बात अक्सर आती है कि, गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी ज्यादा बदलाव होते हैं जिसकी वजह से उनमें यह इच्छा भी प्रकट होती है। आप इस चीज को लेकर बिल्कुल निश्चिंत हो जाइए क्योंकि हम आगे आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

गर्भावस्था के समय शारीरिक संबंध बनाने से पहले खास बातों का रखना होगा ख्याल

साफ-सफाई पर ध्यान रखें

अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं, तो उन्हें Physical Relation बनाने से पहले और शारीरिक संबंध बनाने के बाद साफ सफाई का बिल्कुल ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात यदि वह साफ सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे, तो उन्हें  इसके परिणाम स्वरूप किसी प्रकार की कोई एलर्जी भी हो सकती है या फिर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी इंफेक्शन हो सकता है।

कॉन्डोम का इस्तेमाल अवश्यकरें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यही कहा जाता है की गर्भावस्था के दौरान यदि कोई महिला शारीरिक संबंध बना रही हैं, तो शारीरिक संबंध बनाते वक्त होने Condom का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार आम अनेकों प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने से भी बचती हैं। इसके अतिरिक्त गर्भावस्था के दौरान बिना Condom के शारीरिक संबंध बनाने से महिलाएं Sexually Transmitted Disease की चपेट में भी आ सकती हैं। इसलिए महिलाओं को इस चीज का भी खास ख्याल रखना होगा।

पोजीशन का ख्याल रखें

गर्भावस्था के दौरान Physical Relation बनाते समय महिलाओं और उसके पार्टनर को पोजीशन का ख्याल भी रखना पड़ता है, क्योंकि बहुत सी ऐसी पोजीशन भी होती हैं जिनकी वजह से महिलाओं का गर्भपात भी हो सकता है या फिर उन्हें पेट में काफी ज्यादा दर्द हो सकता हैं। इसीलिए डॉक्टर के मुताबिक तो ‘ऑन द टॉप’ पोजिशन सबसे सेफ मानी जाती है। इसलिए आपको गर्भावस्था के दौरान इस बात का भी खास ख्याल रखना पड़ेगा।

मिसकैरेज या ब्लीडिंग

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के कारण महिलाओं को  ब्लीडिंग भी हो सकती है और यदि उन्हें ब्लीडिंग हो रही हैं, तो इस  समस्या में तुरंत ही gynecologist doctor की सलाह लेनी काफी जरूरी होती है क्योंकि बहुत सी बीमारियों के शुरुआती लक्षण भी बिल्डिंग से ही शुरू होते हैं।

कमजोर गर्भ

बहुत ही महिलाओं का गर्भ काफी ज्यादा कमजोर भी होता है इसीलिए हम आपको पहले ही बता देते हैं कि, जिन महिलाओं का गर्भ कमजोर है या फिर जो महिलाएं दूसरी महिलाओं की अपेक्षा काफी ज्यादा कमजोर होती हैं, तो इस प्रकार की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की सलाह बिल्कुल भी नहीं दी जाती, क्योंकि वह यदि शारीरिक संबंध बनाती है तो उसका सीधा मतलब यह है कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की तो मृत्यु हो ही सकती है। इसी के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी यह जानलेवा साबित हो सकता हैं।

मिसकैरेज की समस्या

अगर कोई महिला पहले गर्भवती हुई थी और उसके गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो गई थी, तो इस प्रकार की महिलाओं को भी गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की सलाह बिल्कुल भी नहीं दी जाती, क्योंकि मिसकैरेज की समस्या से तो महिलाएं पहले भी गुजर चुकी हैं ऐसा ना हो कि इस बार भी आप शारीरिक संबंध बनाए और फिर से आपको मिसकैरिज की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

जुड़वा बच्चे

जिन महिलाओं के गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे होते हैं उन महिलाओं को भी गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की सलाह बिल्कुल भी नहीं दी जाती, क्योंकि उनका गर्भ पहले से ही भारी हो रहा होता है क्योंकि उनके पेट में अब दो बच्चे पल रहे होते हैं। ऐसे में यदि उनका पार्टनर उनसे शारीरिक संबंध बनाता हैं, तो इस प्रकार बच्चों को तो नुकसान हो ही सकता है बच्चों के साथ साथ महिला की जान भी जा सकती है इसीलिए इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें।

नोट- हम तो महिलाओं को यही सलाह देंगे कि हर एक महिला को शारीरिक संबंध बनाने से पहले कई बार सोचना चाहिए और यदि कोई महिला कमजोर है या उसे कोई और परेशानी हैं, तो एक बार डॉक्टर से बिना शर्माए बात कर लेनी चाहिए। यदि आप डॉक्टर से बात कर लेते हैं तो फिर आपके मन में कोई आशंका नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *