प्रेगनेंसी में शिशु को रखें सेहतमंद, इन चीज़ों से नहीं करें समझौता!

Trending

प्रेग्नेंसी में खाने को लेकर आप भी हैं परेशान तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाएं हैं, जिनके बारे में पढ़कर आप खुद को और अपने बच्चे को सेहतमंद रख सकती हैं।

गर्भावस्था में हेल्दी डाइट लेना आपके साथ-साथ आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी में क्या खाएं, क्या नहीं? ये लगभग हर महिला के मन में आने वाला पहला सवाल होता है। हो भी क्यों ना आखिर गर्भावस्था में खानपान का ध्यान रखना न सिर्फ महिला, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों की भी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका पौष्टिक भोजन का सेवन करना बेहद ही ज़रूरी हैं। इसके साथ ही आपको कुछ अहम बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, जैसे कि अगर महिला को किसी चीज से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें। दरअसल, गर्भवती महिला का खानपान उसके होने वाले शिशु पर प्रभाव डालता है इसलिए गर्भावस्था में भोजन का चुनाव काफी मायने रखता है।

आइए उन सभी सेहतमंद चीजों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

• ताज़े फलों का सेवन
फल खाने का शौक तो हर किसी को होता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है तो क्यों ना आप इसका सेवन कर खुद को और अपने बच्चें को स्वस्थ रखें।
वैसे तो आपको अपने पास हमेशा कोई न कोई फल रखना चाहिए। आजकल बाजार में सेब, नाशपती, संतरा, अनार और चीकू जैसे फल भारी मात्रा में हैं। इनके सेवन से जहां मां और बच्चे को ताकत मिलेगी। वहीं, ये फल शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देंगे। सेब और नाशपती जैसे फलों को हो सके तो छिलके के साथ खाएं। ऐसा करने से शरीर में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।

• दलिया
दलिया सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खाने के बाद काफी लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। ऐसे में कहीं जाने से पहले एक कटोरी दलिया जरुर खा लें। दलिया बनाते वक्त आप इसमें कई तरह की सब्जियां भी डाल सकती हैं। इससे आपको कई पोषक तत्व मिल जाएंगे।

• स्प्राउट्स
स्प्राउट्स स्नैक्स के रूप में पोषण से भरपूर हैं। स्प्राउट्स में आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इसे कच्चा या फिर कुकर में एक विसल दिलवाकर भी अपने पास रख सकती हैं। इन्हें और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप बारीक-बारीक खीरा और टमाटर काटकर इसमें डाल लें।

• फलों की स्मूदी
अगर आपको मिक्स फ्रूट पसंद है तो आप फलों से बनी स्मूदी का भी सेवन कर सकती हैं। अनार,केला, दही और ब्लू-बेरीज से तैयार फ्रूट स्मूदी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें।

• चने या छोले का चाट
आप चने या छोले का चाट भी तैयार कर सकते हैं। चनों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होने के वजह से यह बच्चे और आप दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें प्याज,टमाटर, खीरा और कुछ सेव डालकर आप एक स्वादिष्ट चाट तैयार कर सकती हैं।

• उपमा
उपमा भी प्रेगनेंसी में काफी फायदेमंद होता है, जिसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप चाहें तो इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें कई तरह की सब्जियां मिला सकते हैं।


• खीर
कभी न कभी तो आपका मीठा खाने की भी इच्छा होती होगी। आप सूजी, चावल या साबुदाना की खीर बना सकती हैं।

उम्मीद करते हैं कि ये टिप आपके लिए फायदेमंद हो। इसके साथ ही चिंता से दूर रहने की कोशिश करें, अच्छा सोचें, खुश रहें, खुद भी स्वस्थ रहें और शिशु को भी सेहतमंद बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *