dumka tourist place

धनबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Best Places to Visit in Dhanbad):

Tour and Travels

नए साल और विशेष अवसरों के दौरान हर कोई नई जगह घूमने के विषय में प्लान बनाते ही हैं। किंतु आमतौर पर अधिकतर लोग ऐसी जगह पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। जहां उन्हें एडवेंचर के साथ-साथ कुछ ज्ञानप्रद जानकारी भी सीखने को मिले। जिससे वह भारत की सभ्यता और उसके इतिहास के विषय में भी जान सके।

ऐसे में हम आपके एडवेंचर के लिए एक ऐसी जगह ले कर आए हैं। जो आपके केवल बजट में ही फिट नहीं बैठेगी। बल्कि यहां आप कई नए और रोचक तथ्यों से भी अवगत होंगे। यदि आप भी ऐसे ही स्थान की तलाश में है तो आप झारखंड राज्य में स्थित धनबाद शहर आ सकते हैं।

झारखंड राज्य में यह घूमने के लिए एक बेहतरीन और आकर्षक स्थान है आज हम आपके लिए इसी स्थान के Tourist places in Dhanbad Jharkhand और Best places to visit in Dhanbad लेकर आए हैं। जो आपके यात्रा के लिए विशेष लाभप्रद साबित होगी। इसके विषय में और अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल अंत तक पढ़े।

धनबाद के लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Tourist Places of Dhanbad in Hindi):

आगे हम आपको झारखंड राज्य के धनबाद शहर के विषय में विशेष रोचक और Famous places in Dhanbad के विषय में बताने जा रहे हैं।

1.भटिंडा जल प्रपात (Bhatinda Falls):

dumka tourist place

धनबाद में स्थित भटिंडा जलप्रपात एक बेहद ही आकर्षक और लुभावना जल प्रपात है। यह सुंदर पत्थरों की नक्काशी द्वारा निर्मित है। रात के समय चांद की रोशनी में इसकी पत्थरों की विशेष चमक के कारण इसे मूनडीह जल प्रपात भी कहते हैं।

यह मुख्य स्टेशन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विशेष रूप से यह आसपास के निवासियों एवं अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक को में एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रख्यात है। यहां का वातावरण काफी आकर्षक एवं शांति प्रिय है। जिसके कारण लोग यहां आना बेहद पसंद करते हैं।

2. तोपचांची झील (Topchanchi Lake):

यह झील बेहद ही आकर्षक और स्वच्छ झील हैं। जो कि विशेषतः पर्यटक द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। हालांकि यह मानव निर्मित कृत्रिम झील है। जो  214 एकड़ से भी अधिक भूमि पर निर्मित है।

यह झील मुख्य स्टेशन से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील के आसपास के इलाके की 8.7 वर्ग किलोमीटर भूमि वन्य अभ्यारण को सौंप दी गई है।

जिसके कारण अब इस झील के आसपास के क्षेत्र में आपको विभिन्न प्रजातियों के जीव भी देखने को मिल जाएंगे इन उपलब्धियों के कारण अब यह झील एक बेहद आकर्षक Places to Visit in Dhanbad श्रेणी में शामिल हो चुका है।

3.बिरसा मुंडा पार्क (Birsa Munda Park):

dumka tourist place

धनबाद के आकर्षक Best places to visit in Dhanbad में बिरसा मुंडा पार्क सबसे ऊंचा स्थान पर है। यह पार्क बेहद ही आकर्षक और नई सुविधाओं से युक्त है। इस वजह से विभिन्न पर्यटक और आसपास रहनेवाले निवासी किसी विशेष अवसर अथवा नए साल के उपलक्ष्य पर यहां आते हैं।

बिरसा मुंडा का क्षेत्रफल लगभग 21 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसी कारण यहां कई बेहतरीन और मॉडर्न सुविधाएं देखने को मिल जाएगी। उदाहरण के लिए यहां आपको पैदल चलने के लिए एक चौड़ा पैदल रास्ता, खाने के लिए एक मॉडर्न कैंटीन, बच्चों के खेल के लिए एक प्लेग्राउंड इत्यादि अनेक सुविधाओं उपलब्ध हो जाएगी।

इस पार्क का नामकरण झारखंड के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। साल 2009 में यह पार्क सार्वजनिक रूप से सभी प्रकार के लोगों के लिए खोल दिया गया था। आपको यहां बिरसा मुंडा से संबंधित अनेक कलाकृतियां एवं विशेष तथ्य भी देखने को मिलेंगे।

4.पंचेत बांध (Panchet Dam):

पंचेत बांध झारखंड राज्य के धनबाद शहर के बेहतरीन Places to Visit Near Dhanbad में शामिल हैं।  यह दामोदर घाटी निगम द्वारा बहुउद्देशीय योजनाओं की पूर्ति हेतु बनाया जाने वाला अंतिम बांध है। इस श्रेणी के अन्य बांध भी झारखंड राज्य में स्थित है।

पंचेत बांध को 1959 में पहली बार लोगों के भ्रमण के लिए खोला गया था। इसके बाद यह हर साल नए वर्ष के दौरान अथवा विशेष अवसरों के दौरान लोगों के भ्रमण का लोकप्रिय स्थान बन गया।

मुख्य रूप से यह पिकनिक स्पॉट के रूप में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के मध्य प्रसिद्ध है। इस बांध के निकटतम इलाकों में कई बेहतरीन और नामचीन रेस्टोरेंट्स, पार्क्स और म्यूजियम हैं। जो की आपके विजिट के लिए लाभप्रद साबित होंगे।

शक्ति मंदिर (Shakti Mandir):

dumka tourist place

धनबाद शहर के दर्शनीय स्थलों में Famous places in Dhanbad में शक्ति मंदिर का विशेष महत्त्व हैं। शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। जो कि इस शहर की संस्कृति का एक अनूठा प्रतीक है।

इस मंदिर में पूरे साल स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लोगों के मध्य मान्यता है कि इस मंदिर में मांगी गई मुराद माता की कृपा से अतिशीघ्र पूरी होती है। इसी विश्वास के कारण भक्तजन विशेष रूप से हर मंगलवार और शनिवार को माता के दर्शन हेतु इस मंदिर में आते हैं।

यह मंदिर मुख्य स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की लोकप्रियता के कारण अक्सर आसपास के राज्यों के लोग भी माता के दर्शन हेतु यहां आते हैं। 

6. पनेरा गांव  (Panera Village)

dumka tourist place

धनबाद के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक पनेरा गांव देखने के लिए एक बेहद ही आकर्षक और प्राचीन गांव है। यह भारत के प्राचीन गांव में से एक है।  मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में अपने निर्वाचन काल के दौरान पांडव इसी गांव में निवास करते थे।

इसी कारण पांचों पांडवों के निवास का स्थान होने के कारण इस गांव का नाम पनेरा पड़ा। जो कि स्थानीय भाषा के अनुरूप पांच पांडव के शब्दों के अर्थ का मिश्रण है। हालाकि प्राचीन मान्यता एवं सनातन धर्म से संबंध रखने के कारण इस गांव की विशेष धार्मिक मान्यता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *