नया साल अभी दस्तक देने ही वाला हैं। ऐसे में अधिकतर लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पिकनिक और वैकेशंस पर जाने की योजना बनाते हैं। यदि आप भी अपनी परिवार और दोस्तों के साथ कोई ऐसी जगह जाने के विषय में सोच रहे हैं। जो बजट फ्रैंडली तो हो ही साथ ही आपको भारत के इतिहास के विषय में भी जानने को मिले तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं।
आज हम आपके लिए Tourist Places in Giridih in Hindi लेकर आए हैं। यह भारत के झारखंड राज्य में स्थित हैं। जो की एक बेहतरीन और बजट फ्रैंडली Giridih Picnic Spot हैं। हालाकि, गिरीडीह शहर 1972 से पहले हजारीबाग जिले का हिस्सा हुआ करता था। जो की अब एक अलग जिला हैं। स्थानीय भाषा के अनुसार गिरिडीह का शाब्दिक अर्थ होता है- पहाड़ियों की भूमि।
यह शहर राज्य के चुनिंदा Tourist places in Giridih Jharkhand में भी गिना जाता हैं। इस खास लेख के जरिए हम आपको Famous places in Giridih और Tourist attractions of Giridih के विषय में बताएंगे।
गिरीडीह के कुछ बेहतरीन पर्यटक स्थल (Tourist Places In Giridih Jharkhand In Hindi):
अब हम आपको गिरीडीह के विभिन्न Best Tourist Places In Giridih In Hindi के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया करके आप इन पर्यटक स्थलों के विषय में ध्यानपूर्वक पढ़िएगा।
1. उर्सी जल प्रपात (Usri Falls)

उर्सी जल प्रपात गिरीडीह में स्थित एक लोकप्रिय Giridih Picnic Spot के रूप में जाना जाता है। यह जल प्रपात पारसनाथ पहाड़ों के मध्य जंगल के बीच में हैं। जो शांतिपूर्ण माहौल पसंद करने वाले पर्यटकों को अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित करती हैं।
इस जल प्रपात की विशेष बात यह हैं कि इसमें तीन अलग-अलग धाराओं से पानी 39 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां बहने वाली नदी बराकर नदी (जो की पश्चिम बंगाल में बहती हैं) की सहायक नदी है। जो यहां के पहाड़ों और जंगलों को चीरते हुए बहती हैं। एक शानदार और एडवेंचरस अनुभव के लिए आपके यहां विजिट कर सकते हैं।
2. खंडोली (Khandoli)

गिरिडीह के उत्तर पूर्व में 10 किमी की दूरी पर खंडोली बाँध एक जलाशय है। जो भिन्न-भिन्न वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचरस के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। खंडोली एक विस्तृत घड़ी के टावर के आकार की पहाड़ी के पास स्थित हैं। जिसकी ऊँचाई लगभग 600 फीट है। Giridih Sight Seeing, नौका विहार, पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग, पैरासेलिंग के लिए यह उपयुक्त स्थान हैं। यहां आप हाथी एवं ऊंट की भी सवारी कर सकते हैं।
हिमालय बेल्ट, अफ्रीका, उत्तरी एशिया और ऑस्ट्रेलिया से आए प्रवासी पक्षियों को खंडोली झील के आसपास देखा जाता है। ग्रेट जलकाग, साइबेरियाई बतखे, साइबेरियन क्रेन, ब्राह्मिनी शेल्डक और ऐसे अन्य पक्षियों की कई किस्में यहाँ देखी जा सकती हैं।
सैलानी अक्सर विशेष तौर पर इन्हीं अद्भुत प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए सर्दियों के दौरान यहां आते हैं।
3. हरिहरधाम (Harihar Temple)

झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित हरिहर धाम Tourist attractions of Giridih के पसंदीदा स्थलों में से एक है। इसे धाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में संसार का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित है। जिसकी ऊँचाई 65 फीट है। यह मंदिर 25 एकड़ में फैला नदी से घिरा हुआ है। इस बड़े शिवलिंग के निर्माण कार्य को पूर्ण करने में अनुमानतः तीस साल लग गए थे।
हिंदू धर्म के मान्यतानुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा की रात भगवान शिव अपने भक्तों की इच्छा पूर्ति हेतु पृथ्वी पर आते हैं। जिस कारण पूरे देश से भक्त गण विशेष रूप से इस दिन मंदिर में भगवान शिव की उपासना हेतु आते हैं। चूकि, यह मंदिर केवल अपने धार्मिक मान्यताओं के कारण ही नहीं बल्कि अपनी विशिष्ट और क्लासिक संरचना के कारण भी Famous places in Giridih के रूप में जानी जाती है।
4.मधुवन (Madhuban)

मधुवन Tourist places in Giridih Jharkhand के विभिन्न दर्शनीय स्थलों में से एक विशेष आकर्षण है। यह एक प्राचीन गाँव है। जहाँ 2000 साल से भी ज्यादा पुराना मंदिर हैं। जो कि जैन मान्यताओं के अनुसार उनकी सर्वाधिक प्राचीन धार्मिक स्थली है। समोशरण मंदिर और भौमिया जी स्थान भी प्रसिद्ध Tourist attractions of Giridih हैं।
हालाकि, बहुत से जैन मंदिरों की उपस्थिती के कारण यह जगह जैनियों के लिए पूरे संसार में सबसे पवित्र जगह है। अतः जैन धर्म को मानने वाले और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह एक Famous Spot in Giridih बन गया हैं। जो लोगो के बीच अपने शाकाहारी व्यंजनों को लेकर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
5. पारस नाथ की पहाड़ियाँ (Parasnath Hills)

पारसनाथ पहाड़ियां झारखंड एवं Giridih Picnic Spot के रूप में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। यह पहाड़ी श्रृंखला अपने अद्भुत नजारों और हरे-भरे परिदृश्यों के कारण पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हैं। इसका निर्माण आर्कियन युग की चट्टानों से होने के कारण इसे सम्मेद शिखर भी कहा जाता है। जो की इसे दर्शकों के मध्य और भी रोचक बनाती है।
हालाकि, यह पहाड़ी केवल पर्यटन स्थल ही नहीं हैं। बल्कि इस पठार श्रेणी से विभिन्न प्रकार खनिज पदार्थ भी निकाले जाते हैं। जिनमें लोहा, मैंगनीज़ तथा डोलोमाइट प्रमुख है।
6.स्टीवंसन मेमोरियल चर्च (Stevenson Memorial Church)

प्राकृतिक स्थानों के अलावा आप गिरीडीह में प्राचीन धार्मिक स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। इसके लिए पचम्बा क्षेत्र में स्थित स्टीवंसन मेमोरियल चर्च आपके लिए विशेष आकर्षक रहेगा। स्टीवंसन मेमोरियल एक प्राचीन ईसाई स्थल है। जिसका निर्माण 1871 में एक विदेशी आर्चिबाल्ड टेम्पलेटन के करवाया था। उन्होंने आम जनता की सेवा के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया और लोगो को जरूरतनुसार एक अस्पताल की भी स्थापना की थी।
विशेष बात यह हैं कि उसी अस्पताल के मुख्य डॉक्टर के नाम पर ही इस चर्च का नाम विलियम हैंडर्सन स्टीवंसन रखा गया। जो कि मुख्य तौर पर अपने भित्ति चित्रों के कारण प्रसिद्ध हैं।
7.जैनसंग्रहालय (Jain Museum)

उपरोक्त स्थानों के अलावा यदि आप Tourist places near Giridih में स्थित प्राचीन संग्रहालय देखने के इच्छुक हैं। तब आप जैन संग्रहालय की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों और विभिन्न मूर्तियों का एक बड़ा कलेक्शन मौजूद है।
इसके अतिरिक्त संग्रहालय की बालकनी में एक दूरबीन भी लगी हुई है। जहां से आप पारसनाथ पहाड़ियों के अद्बभुत नजारों को आनंद उठा सकते है।