आमिर बनना है तो पढ़िए यह 7 रोचक और दिलचस्प किताबे

Business

ज़िन्दगी में हर व्यक्ति सफलता पाने के साथ अमीर भी बनना चाहता है। लेकिन कभी -कभी सारी काबलियत होने के बावजूद अमीर और कामयाब  बनने की राह इतनी आसान नहीं होती है। मेहनत तो सभी करते है लेकिन कामयाबी पाने की दिशा और लक्ष्य सही होना चाहिए।  कुछ लोग कम वक़्त में काफी सफलता पाने के साथ पैसेवाले भी बन जाते है। पैसे कमाने की टेक्निक किसी में पहले से होती और किसी में समय के साथ वह नज़र आती है।  आज हम आपको कुछ किताबो के बारें में बताएँगे जिसे पढ़कर आप भी सफल और अमीर बनने के तरीको के बारें में जान सकेंगे।

मिलियनेयर नेक्स्ट डोर:

Thomas J. Stanley और William D. Danko द्वारा लिखित यह किताब 1996 में प्रकाशित हुआ था।  इस किताब में अमेरिका के अरबपति कैसे आमिर बने उसका वर्णन 7 महत्वपूर्ण चरण में किया गया है।  इस किताब में बताया  गया है कि कैसे समझदारी और सही योजना करके हमे अपने पैसे खर्चने  चाहिए।  हमे  हमेशा अपने रोजगार के अनुसार ही पैसे खर्चने  चाहिए, इससे आप अपने पैसो का सही उपयोग कर पाएंगे और लाभदायक विकल्पों में निवेश  कर सकेंगे। 

रिच डैड पुअर डैड :

Robert T. Kiyosaki द्वारा लिखित यह किताब प्रकाशित होते ही काफी प्रसिद्ध हो गयी और इसे लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया था।   इस किताब में रोबर्ट  ने अपने पहले पिता के बारे में बताया है जो बहुत ज्यादा शिक्षित होते हुए भी गरीब थे जबकि बाद में उनके दूसरे  पिता कम  शिक्षित होते हुए भी अपनी परिश्रम  से अरबपति बन गए थे। 

थिंक एंड ग्रो रिच :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार नपोलीन हिल  ने  करीब 500 से ज्यादा अरबपति और आमिर लोगो का  इंटरव्यू लेने के बाद इस किताब को लिखा था। सर्वश्रेस्ठ बिकने वाले किताबो में से यह एक थी।  इस किताब में बताया गया है किस तरह से अपनी  मंज़िल को तय करने के लिए हमे  योजना बनानी चाहिए जिससे आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे कमा पाए  और अपने मंज़िल तक पहुंच सके। 

दा साइंस ऑफ़ गेटिंग रिच

यह किताब वल्लास वाटले ने  लिखी है कि आप अपने सकारात्मक सोच का  उपयोग करते हुए धनवान बन सकते है। इस किताब में कहा गया है कि अगर आप अपने सोच और बुद्धि का सही तरह से इस्तेमाल करे तो आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

स्क्रू इट लेट्स डु इट

अनुभवी और अरबपति लेखक रिचर्ड ब्रैंसन ने यह बताया है कि वे ज़िन्दगी में कैसे सफल हुए और हम भी कैसे हो सकते है। उनकी पुस्तक उनके व्यक्तिगत अनुभवों और ज़िन्दगी के पहलुओं पर आधारित है जिसने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। यह निश्चित रूप से यह आप पर आमिर बनने का  प्रभाव डालेगा।

दा रिचेस्ट मैन इन बेबीलोन

यह पुस्तक जॉर्ज  एस क्लासोन अपने सिद्धांतो और रहस्यों का खुलासा करती है जिसे पढ़कर आपको धन कमाने के उपायों के बारें में पता चलेगा। यह पुस्तक आपको वित्तीय समस्याओं के समाधान की जानकारी प्रदान करती है। आपको पैसे कैसे निवेश करके उसे बढ़ाने के तरीको के बारे में बताती है।

हाउ रिच पीपल थिंक

 लेखक स्टीव बोल्ड ने अपने तीस साल में 1000 करोड़पतियों और अरबपतियों के इंटरव्यू लेने के पश्चात यह पुस्तक लिखी है। उनके किताब में विभिन्न अरबपतियों की अनुभूतिओं को पढ़कर आपको धन कमाने का प्रत्यक्ष रूप से ज्ञान हासिल होगा।

निष्कर्ष

आशा है आपको अमीर बनने के तरीकों से संबंधित पुस्तकों के विषय में जानकारी प्राप्त हो गयी है। हमे उम्मीद है आप भी इन तरीको को अपनाकर ज़िन्दगी में सफल हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *