दिल्ली की जहरीली हवा से हैं परेशान? तो इन जगहों पर जाकर लीजिए सुकून की सांस!

Tour and Travels

अगर आप दिल्ली में हैं और घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं। ये कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आप कम पैसों में अपने वीकेंड को यादगार बना सकते हैं।

आजकल की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में अगर दो वक्त सुकून के मिल जाए, तो इससे अच्छी बात क्या होगी। वहीं, अगर महानगरों में फैल रही जहरीली हवा से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल जाए, तब तो मानो सोने पर सुहागा। अगर आप दिल्ली में हैं और कुछ ऐसा ही ख्याल आपके भी मन में है या फिर यूं कहें अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे बताने जा रहे हैं। जहां आप अपनी फ़ैमिली के साथ शुद्ध वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

जी हां, दिल वाले यानी दिल्ली शहर वालों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वे वीकेंड में कम दूरी की जगहों पर कम पैसे और कम वक्त में घूमने जा सकते हैं. हम ये दावा कर सकते हैं कि इस सफर को तय करने के बाद आप सभी एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाएंगे.

तो चलिए जानते हैं इन बेहतरीन जगहों के बारे में…

1- नौकुचियाताल Naukuchia Taal
घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है, जो नैनीताल के नज़दीक स्थित है। यहां पर आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। आपको यहां जाने के लिए दिल्ली से काठगोदाम तक की ट्रेन लेनी पड़ेगी। इसके बाद काठगोदाम से आप कार के ज़रिए डेढ़ घंटे में नौकुचियाताल पहुंच जाएंगे।

2- कसौली kasauli
यह दिल्ली से सबसे नजदीक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है. इस जगह आप शुद्ध वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। कसौली पहुंचने के लिए आप दिल्ली से काल्का तक की ट्रेन ले सकते हैं। ट्रेन से काल्का पहुंचने में साढ़े चार घंटे लगते हैं, जहां से कसौली तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता है।

3- ऋषिकेश rishikesh
ऋषिकेश में आप एडवेंचर स्पोर्ट, योग और मंदिर दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में आपको 6 घंटे लगते हैं।

4- तिल्यार झील Tilyar Lake
रोहतक में स्थित यह झील वीकेंड में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। इतना ही नहीं, आप झील में बोटिंग का भी लुत्फ भी उठा सकते हैं।

अगर आप छुट्टियों में सुकून के प्यार भरे दो पल अपनी फैमली के साथ बिताना चाहते हैं, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *